MANASI KIRLOSKAR : टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा (RATAN TATA) के निधन के बाद लोगों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा था, कि आखिर इतनी बड़ी टाटा ट्रस्ट (TATA TRUST) की कमान किसके हाथों में होगी, कौन होगा टाटा ट्रस्ट का नया चेयरमैन। नोएल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई हैं जिन्हें सर्वसम्मति से टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन के रूप में नियुक्त किया गया है।

नोएल टाटा (NOEL TATA) के एक बेटा नेविल और दो बेटियां माया और लिया टाटा है। बेटे नेविल टाटा का विवाह साल 2019 में मानसी किर्लोस्कर (MANASI KIRLOSKAR) के साथ हुआ था। शादी की सभी रस्में मुंबई स्थित रतन टाटा के घर पर संपन्न हुई थी। नेविल की पत्नी मानसी देश के सबसे पुराने औद्योगिक घरानों में से एक किर्लोस्कर परिवार से ताल्लुक रखती है। किर्लोस्कर ग्रुप आज भी कई अलग-अलग तरह के बिजनेस के लिए मशहूर है। टोयोटा मोटर कंपनी इनमें से एक है।

कौन है MANASI KIRLOSKAR

नेविल की पत्नी मानसी किर्लोस्कर (MANASI KIRLOSKAR) का जन्म 7 अगस्त 1990 को हुआ था। उनके पिता का नाम विक्रम किर्लोस्कर और माता का नाम गीतांजलि किर्लोस्कर है। उनकी दिलचस्पी कला में रही है। अमेरिका के प्रतिष्ठित रोड आइलैंड स्कूल ऑफ डिजाइन से वह फाइन आर्ट्स में बैचलर की डिग्री हासिल कर चुकी है। आर्ट के साथ-साथ उन्हें ट्रैवलिंग भी बहुत पसंद है।

आर्ट गैलरीज और ऐतिहासिक स्थलों पर वह समय बिताना बहुत अधिक पसंद करती हैं। मानसी किर्लोस्कर को आर्ट कम्युनिटी में बहुत अधिक सम्मान प्राप्त हुआ है, मशहूर कलाकार एम.एफ हुसैन ने मानसी की कला के प्रति निष्ठा और प्रतिभा की काफी तारीफें भी की थी। मानसी ने कला जगत में अपनी एक अहम पहचान बनाई है।

बिजनेस में एंट्री

भारतीय उद्योग जगत में किर्लोस्कर परिवार (KIRLOSKAR FAMILY) की बहुत बड़ी पहचान है। इस ग्रुप की स्थापना 1888 में लक्ष्मण राव किर्लोस्कर ने की थी, जो पिछले 135 वर्षों से भारतीय उद्योग जगत में अपनी एक खास जगह बनाए हुए हैं। साल 2023 में अपने पिता के निधन के बाद किर्लोस्कर ग्रुप के नेतृत्व की कमान मानसी के कंधों पर आ गई।

उन्हें टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और टोयोटा किर्लोस्कर ऑटो पार्ट्स की वॉइस चेयर पर्सन के रूप में नियुक्त किया गया। इसके साथ-साथ मानसी...... चेयरपर्सन भी है। संयुक्त राष्ट्र ने मानसी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें यंग बिजनेस चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया है।

मानसी की पसंद

मानसी किर्लोस्कर (MANASI KIRLOSKAR) को आर्ट गैलरीज और ऐतिहासिक स्थलों पर समय बिताना बहुत अधिक पसंद है। इसके साथ-साथ वह पर्वतारोहण, गहरे समुद्र में गोताखोरी, टेनिस और तैराकी का भी शौक रखती है। वही मानसी एक एनजीओ "केयरिंग विद कलर" के साथ भी जुड़ी हुई है। यह एनजीओ कर्नाटक के तीन जिलों के विभिन्न सरकारी स्कूलों के साथ काम करता है।

मानसी किर्लोस्कर (MANASI KIRLOSKAR) के पिता विक्रम किलोस्कर का निधन दिल के दौरे के कारण 29 नवंबर 2022 को 64 वर्ष की आयु में हो गया था। उनके पिता विक्रम किर्लोस्कर की गिनती भारत के ऑटो उद्योग के अग्रदूतों में की जाती है। इसके साथ-साथ टोयोटा को भारत लाने का श्रेय भी विक्रम किर्लोस्कर को ही दिया जाता है।

READ MORE : बुरी खबर : अब इस फोन पर नही चल पायेगा Netflix ऐप!, फटाफट चेक करे कहीं आपका डिवाइस भी तो नहीं है शामिल