Sonia Gandhi: संसद के बजट सत्र 2025 का पहला दिन विवादों से भरा रहा। दरअसल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों को संबोधित करते हुए एक स्पीच दी। हालांकि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने इसको लेकर भारत की प्रेसिडेंट को कुछ ऐसा कहा, जिससे भारतीय जनता पार्टी भड़क उठी।
दरअसल राज्यसभा सांसद ने सदन के बाहर मीडिया के सामने द्रौपदी मुर्मू को "बेचारी" कहा। इसके जवाब में बीजेपी के नेताओं का क्या कहना था, आगे इस रिपोर्ट में हम विस्तार से जानने वाले हैं।
Sonia Gandhi ने द्रौपदी मुर्मू को कहा "बेचारी"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों को जो अभिभाषण दिया, उसपर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें बेचारी कहा। दरअसल बजट सत्र के पहले दिन की समाप्ति के बाद सदन के बाहर रिपोर्टर के साथ बातचीत के दौरान सोनिया ने भारतीय राष्ट्रपति को लेकर कहा, "बेचारी महिला राष्ट्रपति आखिर तक बहुत थक गईं थी। वो बहुत मुश्किल से बोल पा रही थीं। ये ठीक नहीं है।"
बता दें कि इस दौरान वहां राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं।
बीजेपी के नेताओं ने Sonia Gandhi पर किया जवाबी हमला
सोनिया गांधी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बेचारी कहे जाने पर राष्ट्रपति कार्यालय से एक अधिकारिक बयान जारी किया गया। इस बयान में कहा गया, "संसद में माननीय राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के कुछ नेताओं ने ऐसी टिप्पणियां की, जो स्पष्ट तौर पर इस पद की गरिमा को नुकसान पहुंचाते हैं।"
वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "राष्ट्रपति का ऐसा अपमान कभी नहीं हुआ था। कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के खिलाफ जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया, उसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकता।"
Read More Here: