Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार 1 फरवरी को संसद में आठवीं दफा बजट पेश किया। बजट पेश करने से पूर्व वह राष्ट्रपति भवन पहुंची थी, जहां देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Budget 2025 के लिए उन्हें दही चीनी खिलाकर शुभकामनाएं दी।

हालांकि जैसे ही उन्होंने बजट को लेकर अपनी स्पीच शुरु की, समाजवादी पार्टी ने संसद में हंगामा मचाना शुरु कर दिया। इतना ही नहीं, स्पीकर ओम बिरला के रोकने पर उन्होंने वॉकआउट कर दिया। क्या है पूरा मामला, आगे इस रिपोर्ट में हम विस्तार से बताने वाले हैं।

Budget 2025: समाजवादी पार्टी ने संसद में मचाया हंगामा

Budget 2025

संसद परिसर में एक तरफ जहां 2025 का बजट जारी किया जा रहा था, दूसरी तरफ समाजवाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और सांसदों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। हालांकि इन सबके बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना भाषण जारी रखा और वह बजट में शामिल पहलुओं पर बात करती रहीं।

इतने में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को फटकार लगाते हुए संसद की गरिमा को बनाए रखने को कहा। इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपनी पार्टी के नेताओं समेत संसद से चले गए। इसमें विपक्ष के भी कुछ नेता शामिल थे।

Budget 2025: अखिलेश यादव ने महाकुंभ का उठाया मुद्दा

दरअसल अखिलेश यादव और उनकी पार्टी ने बजट 2025 के दौरान महाकुंभ का मुद्दा उठाया। वह इस ऐतिहासिक मेले के दौरान मरने वाले लोगों के ऊपर चर्चा करने की बार-बार मांग कर रहे थे। संसद से बाहर निकलने के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा,

"इस वक्त बजट से भी ज्यादा जरूरी चीज है- महाकुंभ में लोग अभी भी अपने रिश्तेदारों को ढूंढ रहे हैं। मुख्यमंत्री कई बार वहां गए हैं, केंद्रीय गृह मंत्री वहां गए हैं, उपराष्ट्रपति आज जा रहे हैं और प्रधान मंत्री भी वहां जाएंगे - एक महाकुंभ में जहां कई लोग मारे गए और सरकार मृतकों की संख्या और जो लोग लापता हैं उनके बारे में जानकारी देने में विफल रही है।"

Read More Here:

Sanoj Mishra ने महाकुंभ में वायरल होने वाली मोनालिसा को फिल्म में किया साइन, माला बेचने वाली लड़की की फीस उड़ा देगी आपके होश!

इस बार दो दिनों तक मनाई जाएगी Basant Panchami, पूजा के समय इन 3 चीजों का जरूर ही रखें ध्यान, यहाँ पढ़ें पूरी जानकारी

Union Budget 2025: 'लाशों की गिनती नहीं बताई जा रही..', अखिलेश यादव ने बजट से ज्यादा महाकुंभ को बताया जरूरी