Onion Price : अभी भी देश के कुछ शहरों में प्याज की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। जी हां जहां पहले प्याज 35 ₹40 किलो में मिल जाता था, वहीं अब इसके रेट ₹50 किलो तक पहुंच गए हैं। जिससे ग्राहक बहुत अधिक परेशान है। जो ग्राहक पहले 1 किलो प्याज की खरीदारी करते थे अब वह बढ़ती महंगाई के कारण आधा किलो या एक पाव ही प्याज खरीदने लगे हैं। जी हां बल्लभगढ़ की सब्जी मंडी में प्याज की कीमतें बढ़ गई है। वही राजधानी रांची में भी प्याज की कीमत बढ़ती दिखाई दे रही है।
भले ही थोक बाजार में प्याज की कीमतों में क्यों ना गिरावट आई हो, लेकिन इसका लाभ जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। थोक मंडी पंडरा बाजार में जहां प्याज ₹45 किलो बिक रहा है, वहीं खुदरा सब्जी बाजार में यही प्याज ₹70 किलो जनता को बेंचा जा रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि अदरक थोक मंडी में यही प्याज 45 रुपए किलो बिक रहा है, जबकि खुदरा बाजार में यह जनता को 120 रुपए से ₹200 प्रति किलो तक बेचा रहा है। न सिर्फ ब्याज बल्कि आलू की कीमतें भी नियंत्रण में नहीं आ रही हैं। खुदरा बाजार में आलू 35 से ₹40 किलो बिक रही है।।
थोक में आलू 20 - 28 और खुदरा में 35 - 40 रुपए
जिस तरह से प्याज की कीमतें (Onion Price) आसमान छू रही है। जी हां रांची के थोक बाजार में सफेद आलू की बात करें तो यह 22 से ₹24 और लाल आलू 26 से 28 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। लेकिन यही सफेद आलू खुदरा बाजार में₹35 और लाल आलू 35 से 40 प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। इसके साथ-साथ लहसुन की स्थिति भी बहुत गंभीर है। थोक मंडी में जहां लहसुन 220 से 330 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है, वहीं खुदरा बाजार में यही लहसुन ₹350 से लेकर 440 रुपए प्रति किलो बेचा जा रहा है।
टमाटर और फूल गोभी की कीमतों में भी गिरावट
आलू, प्याज, और लहसुन की बढ़ती कीमतों को देखते हुए टमाटर और फूलगोभी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। जी हां खुदरा बाजार में टमाटर और फूल गोभी की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। अब टमाटर ₹40 प्रति किलो तक बिकने लगा है। इसी प्रकार से फूलगोभी भी ₹50 प्रति किलो आ गई है जबकि 20 दिन पहले के टमाटर के आंकड़ों पर नजर डालें तो यही टमाटर ₹80 प्रति किलो तक बिक रहा था। इसके साथ-साथ बींस भी 50 रुपए प्रति किलो बिकने लगा है।
खुदरा दुकानदार भी बढ़ती कीमतों से परेशान
प्याज की कीमतों को लेकर खुदरा दुकानदार शत्रुघ्न ने बताया कि पिछले डेढ़ महीने के अंदर प्याज की कीमतें लगातार बड़ी है। पहले व्यापारियों का माल आता था पर अब तो किसानों का माल आ रहा है। शत्रुघ्न ने यह भी बताया कि जहां उन्हें थोक में प्याज 38 से 40 रुपए में खरीदना पड़ रहा है, वही यह ग्राहकों को 50 से ₹70 किलो बेच रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या कम हो गई है और वह पहले जितना माल खरीदने में असमर्थ हैं।
ग्राहकों की राय
ग्राहक अनिल बंसल में बताया कि उन्होंने प्याज, टमाटर, अदरक और धनिया सभी सब्जियां खरीदी है। हालांकि मंडी के दामों को उन्होंने रिटेल मार्केट से सस्ता बताया, लेकिन फिर भी दाम महंगे तो है ही। इसके साथ-साथ अनिल ने यह भी आरोप लगाया की सप्लाई और डिमांड के बीच बड़े ग्राहकों द्वारा माल को रोककर कीमत बढ़ाई जाती हैं। जिस पर सरकार की तरफ से किसी प्रकार की कोई कार्यवाही भी नहीं की जाती है।
Read More : Aadhaar Card Update : कितनी बार आधार कार्ड कर सकते है अपडेट, जानिए, नियम व शर्तें