Mere Husband Ki Biwi Trailer: शनिवार 1 फरवरी को मुंबई के एक इवेंट में अर्जुन कपूर की नई फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म के स्टार कास्ट मौजूद रहे। बता दें कि यह ट्रेलर फिल्म की घोषणा के 3 साल बाद रिलीज किया गया है। साल 2022 में पहली बार इस फिल्म का ऐलान किया गया था।
यह फिल्म कॉमेडी-फैमिली ड्रामा पर आधारित है। इसमें अर्जुन के ऑपोजिट रकुल प्रीत सिंह व भूमि पेडनेकर नजर आ रही हैं। वहीं फेमेस कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी इस फिल्म में अहम भूमिका में दिखे हैं। आगे इस रिपोर्ट में हम फिल्म के ट्रेलर के बारे में विस्तार से चर्चा करने वाले हैं।
Mere Husband Ki Biwi Trailer: 3 साल बाद हुआ ट्रेलर लॉन्च

मेरे हसबैंड की बीवी (Mere Husband Ki Biwi Trailer) पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म है। इस फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज इससे पहले पति-पत्नी और वो, हैप्पी भाग जाएगी जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। हालांकि फिल्म को बनने में काफी समय लग गया।
साल 2022 में फिल्म के मेकर्स और प्रोड्यूसर द्वारा इसकी घोषणा किए जाने के करीब 3 साल बाद जाकर इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया। जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन कपूर द्वारा अभिनीत "मेरे हसबैंड की बीवी" इसी महीने 21 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Mere Husband Ki Biwi Trailer: फिल्म में दिखाया गया है लव ट्रायंगल
इस फिल्म में अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के बीच लव ट्रायंगल को दर्शाया गया है। अंकुर (अर्जुन कपूर) की प्रवलीन (भूमि) के साथ शादी हुई थी। हालांकि दोनों के बीच तलाक हो जाता है। वहीं प्रवलीन का एक्सीडेंट हो जाता है, जिस वजह से उसे याद नहीं रहता कि उसका तलाक हो चुका है।
वहीं जब वह अंकुर को किसी और यानि रकुल प्रीत के साथ देखती है, तो उसे काफी हैरानी होती है। इस फिल्म में फेमस कॉमेडियन हर्ष गुजराल भी अहम भूमिका में दिखने वाले हैं।
https://x.com/Its_CineHub/status/1885632029271933205
Read More Here: