Malaika Arora With Mystery Man : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अब एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। हालांकि उन्होंने अभी अपने ब्रेकअप के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है, लेकिन एक इवेंट के दौरान अर्जुन कपूर अपने ब्रेकअप पर थोड़ी हिंट जरूर दे चुके हैं, जिससे समझने वालों की समझ में बहुत कुछ आ सकता है। अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद अब मलाइका की सोशल मीडिया पर तेजी से कई तस्वीरें वायरल हो रही है।

जी हां बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंटरनेट की दुनिया में एक्टिव रहने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देती है। पिछले कुछ समय से उनका नाम एक मिस्ट्री मैन के साथ जुड़ रहा है। सोशल मीडिया पर इन दोनों की तस्वीरें भी सामने आ रही है। बीती रात मलाइका अरोड़ा मुंबई में पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहुंची, जहां वह ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही थी।

उन्होंने अपने स्टाइलिश और बोल्ड लुक से दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। लोग उन्हें देखकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, कि अर्जुन से ब्रेकअप के कुछ समय बाद ही मलाइका की लाइफ में यह नया शख्स कौन शामिल हो गया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मामला।

कॉन्सर्ट में Malaika Arora के साथ नजर आया यह मिस्ट्री मैन

बीती रात रविवार को मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में पहुंचती है, जहां से उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इनमें से मलाइका अरोड़ा को एक तस्वीर में मिस्ट्री मैन के साथ देखा गया। मिस्ट्री मैन ने इस कान्सर्ट के दौरान नेटीजंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा। जानकारी के लिए बता दे कि यह मिस्ट्री मैन कोई और नहीं बल्कि राहुल विजय है, जिनके साथ मलाइका इस इवेंट मैं शामिल होने के लिए गई थी।

दोनों ने शेयर की तस्वीरें

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'विद यू' गाने के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की है। इस दौरान सबसे दिलचस्प बात तो यह रही, कि राहुल विजय द्वारा भी अपने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि कान्सर्ट के दौरान राहुल विजय एक्ट्रेस को चीयर और स्पाट करते हुए भी नजर आए।

अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप का किया खुलासा

जानकारी के लिए बता दे कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को लेकर अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' के इवेंट के दौरान खुलासा किया और अपने ब्रेकअप की चर्चा भी की। इसके बाद से फैंस को बेसब्री से इंतजार था कि आखिर मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में यह मिस्ट्री मैन कौन है जो अचानक शामिल हो गया है।

अभी कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा द्वारा अपनी लव लाइफ से जुड़ी पोस्ट शेयर की गई थी, जिसमें वह अपने करंट रिलेशनशिप पर हिंट देते नजर आई। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि वह प्रेजेंट टाइम में हेहेहे रिलेशनशिप में है।

डेटिंग रूमर्स पर नहीं दिया रिएक्शन

राहुल विजय और मलाइका अरोड़ा को एक साथ देखने के बाद इन दोनों के डेटिंग रूमर्स एक दूसरे के रिलेशन को लेकर जोरों शोरों से चर्चा कर रहे हैं। कान्सर्ट से पहले भी यह दोनों एक साथ डिनर आउटिंग पर नजर आए। अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है, कि क्या मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद किसी से प्यार करने लगी है। हालांकि मलाइका अरोड़ा और राहुल विजय ने डेटिंग रूमर्स पर किसी प्रकार का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Read More :Bigg Boss 18 : पति से तलाक को लेकर चर्चित इस हॉट एक्ट्रेस की एंट्री हुई फाइनल , जानिए अपडेट्स