IPL 2025: क्रिकेट दुनिया का सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट गेम है और प्रत्येक देश के द्वारा अलग-अलग प्रकार के टूर्नामेंट को आयोजित किए जाते हैं। BCCI के द्वारा लंबे समय से IPL (Indian Premier League) को चलाया जा रहा है और 21 मार्च 2025 से नया सीजन आगाज होगा। सभी फ्रैंचाइजियों के द्वारा मजबूत खिलाड़ियों को रिटेन और ऑक्शन में ख़रीदा गया है।

मुंबई इंडियंस ने कुलमिलाकर पांच ट्रॉफी को अपने नाम किया है। इस वजह से आगामी सीजन में कप्तान को लेकर अलग-अलग प्रकार की अटकलें देखने को मिल रही हैं। तो आइए इस आर्टिकल में हम 3 बड़े नाम को लेकर जानकारी देने वाले हैं, जोकि कप्तान बनने की रेस में आगे हैं।

ये भी पढ़े: IPL 2025: आईपीएल की तारीख में हुआ बड़ा बदलाव, जानें अब कब से शुरू होगा इंडिया का यह त्यौहार

3) जसप्रीत बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह है जोकि आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह को मुंबई ने सबसे ज्यादा 18 करोड़ रूपये देकर रिटेन किया है। हालिया में हुए बॉडर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट की कप्तानी की थी। साथ ही वन्डे टीम का भी कप्तान बनने की बात चल रही है। इस वजह से IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने की रेस में तीसरे नंबर पर जसपिरत का नाम मौजूद है।

2) सूर्यकुमार यादव

हमें अच्छे से जानकारी है कि भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) टी20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव इंग्लैंड के खिलाफ नेतृत्व करेंगे। साथ ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस के साथ खेलते हुए दिखाई देते हैं। मुंबई ने सूर्यकुमार यादव को 16.35 करोड़ रूपये लुटाकर रिटेन किया है। IPL 2025 में मुंबई इंडियंस का कप्तान बनने की लिस्ट में दूसरे स्थान पर सूर्यकुमार का नाम दर्ज है।

1) हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को 16.35 करोड़ रूपये लुटाकर रिटेन किया। उन्होंने साल 2023 में रोहित शर्मा को रेप्लस करके कप्तानी की थी लेकिन हिटमैन के दर्शकों ने हार्दिक को काफी ज्यादा ट्रॉल किया था। दरअसल, सूत्रों के मुताबिक हार्दिक पांड्या ही आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के कप्तान होंगे। इस वजह से कप्तान बनने की लिस्ट में हार्दिक का नाम पहले स्थान पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़े: BCCI ने टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का आधिकारिक रूप से किया ऐलान, सूर्यकुमार यादव के हाथों सौंपी कप्तानी