H-1B Visa : अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के जीतने के बाद से लाखों भारतीयों के दिलों की धड़कनें बढ़ गई। अमेरिका एक ऐसा देश है, जो दुनिया भर के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसका मुख्य कारण "अमेरिकन ड्रीम" है जिसका सपना हर भारतीय देखा है। अमेरिकन ड्रीम के कारण ही लाखों भारतीय अमेरिका में पहुंच कर आईटी और फाइनेंस सेक्टर्स में काम कर रहे हैं। अब धीरे-धीरे उनका ख्वाब बुरे सपने में बदल रहा है।

जी हां अमेरिका जैसे देश में H-1B Visa से ही कंपनियों को विदेशी वर्कर्स को काम पर रखनें की अनुमति मिलती है, लेकिन ट्रंप के सत्ता में आने के बाद वीजा के नियमों में बड़ा बदलाव हो सकता है। जी हां डोनाल्ड ट्रंप H- 1B वीजा के नियमों में बदलाव कर सकते हैं।

H-1B Visa पर आ सकते हैं सख्त नियम

अमेरिका में विप्रो, इन्फोसिस और टीसीएस जैसी कई भारतीय कंपनियां मौजूद है, जोकि वीजा पर भारतीयों को जाब प्रदान करती हैं। 1 साल में जारी किए गए 65,000 H-1B वीजा में से एक बड़ा हिस्सा भारतीयों को भी मिलता है, लेकिन अब ट्रंप सरकार के सत्ता में आने के बाद H-1B Visa के कड़े नियमों की वापसी हो सकती है। जी हां वीजा आवेदकों की जांच के नियम सख्त हो सकते हैं, इसके साथ-साथ उस पर प्रतिबंध भी लग सकता है। यानी अब लोगों को आसान तरीके से H-1B वीजा मिलना मुश्किल होगा।

क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अब कंपनियों पर यह दबाव बनाएंगे, कि वह भारतीयों को नहीं बल्कि स्थानीय लोगों को ही काम पर रखें। इसके साथ-साथ अमेरिका में स्थापित भारतीय कंपनियों को भी भारतीयों के बजाय स्थानीय लोगों को ही मजबूरन जॉब पर रखना पड़ेगा।

भारतीयों के मन में क्यों उठ रहे सवाल

अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी डोनाल्ड ट्रंप द्वारा H-1B Visa को लेकर कई सख्त कदम उठाए जा चुके हैं। उनके इन नियमों का कंपनियों पर भी गहरा असर पड़ चुका है। उनके कार्यकाल के दौरान H-1B वीजा के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को सख्त कर दिया गया था। इसके साथ-साथ वीजा पर लगने वाला समय भी बढ़ा दिया गया था। वही वीजा एप्लीकेशन रिजेक्ट होने की दर को भी बढ़ा दिया गया था।

इसके साथ-साथ अपने पिछले कार्यकाल के दौरान वीजा होल्डर्स के लिए आवश्यक न्यूनतम सैलरी भी काफी बढ़ा दी गई थी। अब भारतीयों को इसी बात की चिंता है, कि कहीं ट्रंप फिर से ऐसी पॉलिसीज न लागू कर दे जिससे भारतीयों पर खतरा बढ़ जाए।

Read More : Gold Price Today : सोने की कीमतों में आई भारी गिरावट, चाँदी भी गिरा औंधे मुँह, जाने कितना है आज का भाव