Gold Price Today : त्योहारी सीजन में जिस तरह से लगातार सोने की कीमतें बढ़ रही थी, अब वैसे ही सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। जी हां शुक्रवार को भी सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट नजर आई। घरेलू बाजार में सोना वायदा शुरूआती कारोबार में लाल निशान पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार सुबह 5 दिसंबर 2024 को डिलीवरी वाला सोना 0.05 फीसदी या ₹40 की गिरावट के साथ 77,371 रुपए प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया।

इसके अतिरिक्त 5 फरवरी 2025 की डिलीवरी वाला सोना भी 78,058 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड किया गया। सोने की कीमतों में गिरावट लगातार जारी है। वैश्विक बाजार में भी शुक्रवार सुबह सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

चांदी की कीमतें भी हुई धडा़म

न सिर्फ सोना बल्कि चांदी की कीमतों में भी गिरावट नजर आ रही है। शुक्रवार सुबह चांदी के घरेलू वायदा भाव लाल निशान पर ट्रेड करते नजर आए। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 दिसंबर 2024 की डिलीवरी वाली चांदी 0.22 फीसदी या 203 रुपए की गिरावट के साथ 92,110 रुपए प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

Gold Price के भाव में भी गिरावट

शुक्रवार सुबह सोने की वैश्विक कीमतों (Gold Price) में गिरावट नजर आई। ब्लू मार्ग के अनुसार कामेक्स पर सोने का वैश्विक रेट 0.09 फ़ीसदी या 2.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2703.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया। इसके साथ-साथ गोल्ड स्पॉट 0.45 फीसदी या 12.08 डॉलर की गिरावट के साथ 2694.63 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता नजर आया।

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट

वहीं शुक्रवार सुबह चांदी के वैश्विक कीमतों में भी गिरावट नजर आई। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 0.20 फीसदी या 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 31.79 डॉलर प्रति औंर ट्रेड करता नजर आया। इसके साथ-साथ चांदी स्पॉट 1.06 फीसदी या 0.34 डॉलर की गिरावट के साथ 31.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती नजर आई।

Read More : Truecaller India के ऑफिस पर आयकर विभाग ने मारी छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला